महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद द्वारा कंपनी बाग पंचायत भवन थाना सिविल लाइन मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
मुरादाबाद। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद द्वारा कंपनी बाग पंचायत भवन थाना सिविल लाइन मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूलों के बच्चों, समाज सेवी महिलाओं, महिला सुरक्षा दल जनपद स्तरीय टीम एंटी रोमियो टीम प्रभारी चंद्र प्रभा गौतम सहित अन्य महिला पुलिस कर्मीयों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी भाग लिया। यह दिवस महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, समाजसेवी महिलाओं, महिला सुरक्षा दल, एंटी रोमियो टीम, महिला पुलिस कर्मियों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इससे न केवल महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में महिलाओं के योगदान को भी मान्यता मिलेगी।