अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एएसपी सोनाली मिश्रा को किया सम्मानित

Update: 2025-03-08 12:59 GMT



बिलारी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एएसपी सोनाली मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने बिलारी कोतवाली प्रभारी, सहायक पुलिस अधीक्षक सोनाली मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। रूस में 8 मार्च 1917 को महिलाओं में अपने हक के लिए हड़ताल की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे 8 मार्च को मनाये जाने की मान्यता दी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसे 8 मार्च को ही मनाया जाता है। इस दौरान एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार सुदीप कुमार के अलावा दुष्यंत चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एएसपी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यपरायणता और समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति उनके योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और महिलाओं की भूमिका व योगदान पर विचार व्यक्त किए। एएसपी ने अपने संबोधन में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया।

महिला दिवस पर इस तरह के सम्मान समारोह महिलाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में समानता की भावना को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

वारिस पाशा बिलारी

Similar News