वडोदरा कार हादसा: आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, हुआ सीने में दर्द, अस्पताल में दिया गया उपचार
होली की रात रक्षित चौरसिया ने कारेलीबाग आम्रपाली क्षेत्र में पूरी गति से वाहन चलाते हुए तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। आठ लोग घायल हो गए और हेमाली पटेल नामक एक लड़की की मौत हो गई। इस महिला के पति पूरव पटेल को भी इलाज के लिए सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। जबकि अन्य घायल मां और दो बच्चों को सयाजी अस्पताल से दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रक्षित चौरसिया गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की जहां न्यायाधीश ने आरोपी का एक दिन का रिमांड मंजूर किया।
इस घटना में हेमालीबेन पुरवभाई पटेल, उम्र- 36 वर्ष की मौत हो गई। जबकि पूरव दीपकभाई पटेल, उम्र - 37 वर्ष, कोमलबेन अजीतभाई केवलानी, उम्र - 24 वर्ष, जयेशभाई अनिलभाई केवलाणी, उम्र- 18 वर्ष, विकासभाई अजीतभाई केवलानी, उम्र - 22 वर्ष, निशाबेन आशीषभाई शाह, उम्र - 35 वर्ष, जैनिल आशीषभाई शाह, उम्र - 8 वर्ष, रेंसी आशीषभाई शाह, उम्र- 9 वर्ष घयाल हो गये हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
हालांकि, रिमांड पर लिए जाने के बाद आरोपी ने सीने में दर्द की शिकायत की और उसे इलाज के लिए सयाजीराव अस्पताल ले जाया गया। बाद में आरोपी रक्षित चौरसिया को रिकन्स्ट्रक्शन के लिए ले जाया गया, जहां उसे लंगड़ाते हुए पाया गया, वह दोनों पैरों पर खड़ा होने में असमर्थ था। रक्षित को घटनास्थल पर लोगों के बीच कान पकड़कर माफी मांगते हुए देखा गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान रक्षित लगातार एक ही बात दोहरा रहा है कि, 'मैंने कोई नशा नहीं किया।' मेरी कार बीच में खड़ी एक एक्टिवा से टकरा गई और मेरी कार के एयरबैग खुल गए और मैं कुछ भी नहीं देख पा रहा था।