अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के लवकुश नगर स्थित श्री राम लक्ष्मण कुंज मंदिर में श्री रामअर्चा का शुभव्य आयोजन किया गया। मंदिर आचार्य महंत लक्ष्मण दास जी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामअर्चा, पूजन का आयोजन हुआ। जिसमें कई राज्य कई जनपदों से हजारों भक्तगढ़ साधु संत आदि शामिल रहे। इसके उपरांत अयोध्या के प्रमुख धर्म गुरुओं का भक्तों शिष्यों का मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे में हजारों साधु संत शिष्यों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के आचार्य महंत लक्ष्मण दास जी महाराज ने सभी को दक्षिणा देकर अंगवस्त्र देकर सभी का स्वागत सम्मान किया।
उन्होंने बताया कि श्री राम लक्ष्मण कुंज लवकुश नगर मंदिर सभी सेवा के प्रति समर्पित रहता है। यहां साल भर विविध धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम संपादित होते हैं। गौ सेवा विद्यार्थी सेवा विप्र सेवा की यहां पर प्रधानता है। कार्यक्रम में आए समस्त धर्म गुरुओं का साधु संत परंपरा के अनुसार स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा महाराज, बीजेपी पार्षद अंकित त्रिपाठी सिस्टम बाबा गुड़िया त्रिपाठी आचार्य गौतम कृष्ण पत्रकार वासुदेव यादव सहित आदि हजारों लोगों को उपस्थित रहे।