सीतापुर: 1899 में बनी मस्जिद में चला बुलडोजर, मंदिर भी ढहाया गया; देर रात पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हुए धराशायी
सीतापुर में सिधौली कोतवाली क्षेत्र में ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी सर्विस लेन भी बनाई जानी है। इसकी जद में आ रहे बिसवां चौराहा स्थित एक मंदिर और मस्जिद पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। प्रशासन ने शुक्रवार देर रात इन्हें ढहा दिया।
इसमें सभी पक्षों को मुआवजा भी दिया जा चुका है। बताया गया कि यह मस्जिद आजादी से पूर्व बनाई थी। इसमें 1899 के ईंट मिले हैं। इसके लिए 48 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि कोई व्यवधान नहीं आया है। सबकी रजामंदी से निर्माण तोड़ा गया है।