अगर कोई छेड़ेगा।
छोड़ेगी ना सरकार।।
कठोर यह कदम।
एक्शन को तैयार।।
मुजरिमों को सबक।
सिखाने की है बारी।।
हुआ जो आगाज।
ऑपरेशन दुराचारी।।
सरकारी महकमों को।
मिल गया है निर्देश।।
सख्ती से निपटने।
का दिया आदेश।।
रेपिस्टों को शामत।
बरपेगा बनकर कहर।।
लगेंगे अब पोस्टर।
चौक चौराहे शहर।।
तैनात जो प्रभारी।
तय होगी जिम्मेदारी।।
बढ़ेगा तभी भरोसा।
सदैव ही आभारी।।